समस्या है तो समाधान भी है..

Life | Motivation

श्रेष्ठ और साधारण लोगों के बीच एक यही फर्क होता है कि वो अपनी समस्या को किस नज़रिये से देखते हैं। जो नॉर्मल लोग होते हैं, वो छोटी सी समस्या को बड़ा कर देते हैं। समस्याओं पर चिंतन ज़्यादा और परिणाम पर कम चिंतन करते हैं। समस्याओं से निपटने में कैसी दिक्कतें आएँगी और वो समस्याएँ उन्हें कैसे तोड़ेंगी, उन्हें किस तरह नुकसान पहुंचाएंगी, इसी पर उनका सारा फोकस रहता है। वहीं जो लोग श्रेष्ठ रहते हैं वो समस्याओं को तार्किक ढंग से देखते हैं। समस्याओं के गुण-दोष के आधार पर निर्णय लेते हैं। वो समाधान पर ज़्यादा और समस्याओं पर कम फोकस करते हैं। अगर आप आगे दिये गए सभी बिन्दुओ पर फोकस करेंगे, तो निश्चित ही आप अपनी समस्याओं से डरना छोडकर उनका सामना करने को तैयार हो सकेंगे।

  • हर जीवित व्यक्ति को कुछ न कुछ समस्याएँ ज़रूर होती हैं। आप कोई भी ऐसा जीवित इंसान नहीं ढूंढ सकते जिसके जीवन में कोई भी समस्या ही न हो। जो बेरोजगार है, उसे रोजगार न होने की समस्या है।कोई शीर्ष पर है तो उसके पास स्वयं के लिए समय न होने की समस्या है। हर व्यक्ति के पास कोई न कोई समस्या है। जीवित व्यक्ति बिना समस्याओं के कैसे रह सकता है। इसलिए अगर आप ज़िंदा हैं, तो स्वीकार कीजिये कि समस्याएँ आपके जीवन में आएँगी।
"मैं ही क्यों, मुझे ही क्यों , मेरे साथ ही क्यों, ऐसी बकवास बातों पर चिंतन करने कि बजाए एक ‘ समस्या सहित, समाधान युक्त जीवन ‘ की कल्पना करें।"

  • हर समस्या की एक सीमित अवधि होती है, हर पहाड़ की एक चोटी होती है, हर घाटी का एक अंत होता है। ठीक इसी प्रकार हर चीज़ का कहीं न कहीं कोई अंत अवश्य होता है। जो चीज़ प्रारम्भ हुई है , उसका अंत भी होता है। इसलिए ये कभी मत सोचिए कि कोई समस्या आपको पूरी तरह से तोड़ देगी या पूरी तरह से खत्म कर देगी। हर समस्या अस्थायी है, उसको अस्थायी तरीके से लेकर मन में ये उम्मीद रखिए कि जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी।
  • हर  समस्या में कोई सकारात्मक संभावना ज़रूर होती है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। किसी एक के लिए जो समस्या है, वह किसी दूसरे के लिए लाभ का सौदा हो सकती है। हर समस्या के पीछे कहीं न कहीं किसी कोने में समाधान छुपा होता है। हम सिर्फ एक चश्में से देखते हैं इसलिए हमको समाधान नज़र नहीं आता। किसी समस्या पर ज़्यादा वक्त बिताने की बजाए पेन पेपर उठाये और संभावनाएँ लिखना शुरू कीजिये।

वो कौन से पाँच लोग हैं जो समस्या को हल करने में आपकी मदद कर सकते हैं ?

ऐसे प्रश्न अपने आपसे पूछिए और बिना ज़्यादा तर्क या कुतर्क के में इतना समय बिता देते हैं कि समाधान पीछे छूट जाता है। हमको लगने लगता है कि समस्या पहाड़ जैसी है। याद रखिए , संसार में कोई भी ताला बिना चाबी के नहीं बनता, उसी तरीके से कोई भी समस्या बिना समाधान के नहीं होती।

इस विषय पर डॉ पाटनी ने एक शक्तिशाली शो रिलीज किया जिससे लाखों लोग प्रेरित हुए। विडियो नीचे देखें ।

  • हर समस्या आपके अंदर बदलाव लाती है। कोई भी समस्या ऐसी नहीं जो आपके भीतर बदलाव न लाए। समस्याएँ आपको बलशाली और सशक्त बनाकर जाती हैं। यदि आप कमजोर या नेगेटिव व्यक्ति हैं तो समस्या आपको तोड़कर चली जाती है। आप कई बड़े लोगों के बारे में सुनेंगे कि जब समस्या आई, तो उन्होने उससे जूझने का निर्णय लिया। तो वहीं कुछ लोगों के मुह से सुनेंगे कि जब समस्या आई तो किसी व्यक्ति का सब कुछ नष्ट हो गया। 

जिस समस्या ने कुछ लोगों को नष्ट किया है , उसी समस्या को पार करके हजारों लोगों ने समाधान भी ढूंढा है और उपलब्धियां भी हासिल की हैं। हर समस्या कोई न कोई बदलाव करके जाएगी। समस्याओं से बड़ा शिक्षक और कोई नहीं है। यदि आपके जीवन में समस्याएँ हैं, तो आप सामना करके और मजबूत बनकर उभरेंगे।

  • समस्या कभी तय नहीं करती कि आपके साथ क्या होगा। यह आपको तय करना है कि समस्या के साथ आपका क्या होगा। आप परिस्थितियों को नहीं बादल सकते पर उन परिस्थितियों से आप कैसे निपटेंगे , इसका चुनाव सदा आप कर सकते हैं। समस्या से आप मुस्कुरा कर निपटेंगे या रो कर। आप कई दिन डिप्रेशन का शिकार हो कर निपटेंगे पहले ही दिन उससे भिड़ने के लिए सीना थोक कर तैयार हो जाएंगे ।
To watch 300+ videos on life & business, subscribe to Ujjwal Patni Youtube Channel

  • समस्याएँ नहीं बदलेंगी वरन समस्याओं को हल करने का तरीका बदलेगा। वो तरीका आपको चुनना है। किसी भी समस्या में इतनी ताकत नहीं होती कि वो किसी व्यक्ति को खत्म कर दे, जब तक वह व्यक्ति उस समस्या को इस बात की इजाज़त न दे। दुनिया में कोई आपका अपमान तब तक नहीं कर सकता जब तक आप उसे इजाज़त न दें। कोई समस्या आपको हरा नहीं सकती जब तक आप उसको इजाज़त न दें।

हम सबके जीवन में ढेर सारी समस्याएँ हैं। गरीब के पास अपनी समस्या, अमीर के पास अपनी समस्या, बेचलर के पास अपनी समस्या , विवाहित के पास अपनी समस्या, नौजवानो के पास अपनी समस्या , वृद्धो-बच्चों के पास अपनी समस्या। कोई भी व्यक्ति समस्या से परे नहीं है। बावजूद इसके दुनिया में लोग अलग अलग स्तर पर इसलिए हैं क्योंकि उन्होनें समस्या का अलग अलग तरीके से समाधान किया। आपके जीवन में भी कोई समस्या हो तो एक बार उपरोक्त सभी बिन्दुओं के नज़रिये से उन समस्याओं को हल करके देखिये। मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि आपकी समस्या में से समाधान निकालने लग जाएगा, यदि समाधान तुरंत न मिल पाये तो भी आपकी निराशा अवश्य ही कम हो जाएगी। आपका तनाव कम हो जाएगा। आपको उस समस्या से लड़ने के लिए नया बल मिलेगा।

धन्यवाद।

Dr. Ujjwal Patni
Motivational Speaker and Top Business Coach

Visitor's Count:

free counter for my website

OUR COURSES View More

Launch your GraphyLaunch your Graphy
100K+ creators trust Graphy to teach online
www.businessjeeto.com 2024 Privacy policy Terms of use Contact us Refund policy